jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

ट्रेन से गिरे युवक को डायल100 के आरक्षक व पायलेट ने पहुँचाया अस्पताल, आरक्षक की वर्दी भी हुई खून से लथपथ

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। आज सुबह 11 बजकर :50 मिनिट पर डायल हंड्रेड शिवपुर में इवेंट 3057 प्राप्त हुआ, जिसमें बताया कि भैरोपुर स्टेशन के पास कोई व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। जानकारी मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुँची। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर, ट्रेन से गिरे व्यक्ति कैलाश पिता सीता राम निवासी जिला सीकर राजस्थान को डायल हंड्रेड आरक्षक अनिरुद्ध चौहान चालक अतुल यादव एवं रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से उठाकर अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया।

- Install Android App -

जहां डॉ ऋषि चौबे द्वारा उपचार कर जिला अस्पताल होशंगाबाद रेफर किया गया। इस दोराल आरक्षक अनिरुद्ध चौहान की वर्दी भी खून से लथपथ हो गई। पुलिस की सेवा व जज्बे को सेल्यूट जिसने वर्दी की परवाह नही की पहले घायल को अस्पताल पहुचाया। ज्ञात हो कि अनिरुद्ध चौहान हरदा जिले के सिराली रामपुरा निवासी है। जो वर्तमान में होशंगाबाद जिले में पदस्थ है। घटना के समय लोग वीडियो बना रहे थे। उस समय पुलिस का यह जवान खून से लथपथ घायल युवक को उठाकर डायल 100 से अस्पताल ले जा रहे थे।