युवक की विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 डिंडौरी| जिला मुख्यालय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। वन विभाग कॉलोनी से निकल रहे विसर्जन चल समारोह में डीजे की धुन पर डांस कर रहा 25 वर्षीय युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।
साथियों ने उसे तुरंत संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई।
युवक की पहचान
मृतक की पहचान अजय धुर्वे (25) पिता रामचरण धुर्वे के रूप में हुई है। वह वन विभाग कॉलोनी में रहता था। उसके पिता वन विभाग में वनपाल हैं। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार रात विसर्जन जुलूस में शामिल होने गया था।
बताया जा रहा है कि युवक बस स्टैंड के पीछे अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

