नगर की बेटी अग्रसि अग्रवाल ने माता-पिता व शहर का नाम किया रोशन
मकड़ाई समाचार टिमरनी। हर रोज गिर कर भी मुकम्मल खड़े हैं, ऐ जिंदगी देख मेरे हौसले तुझसे भी बड़े हैं…” जी हां, कुछ ऐसा ही हौसला दिखाया है। टिमरनी की बेटी अग्रसी अग्रवाल ने। ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी। बचपन से प्रतिभाशाली बिटिया अग्रसि ने हायर सेकंडरी की परीक्षा एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की परीक्षा ऐ प्लस में उत्तीर्ण की। ज्ञात हो की बिटिया अग्रसि के पिता डॉ. विकास अग्रवाल एवं माँ पूर्णिमा अग्रवाल टिमरनी नगर में वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे है !डॉ अग्रसि ने अपने छोटे से शहर टिमरनी एवं हरदा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर सभी परिवार समाज एवं ईष्ट मित्रो ने माता पिता और बिटिया को शुभकामनाये दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

