jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

तुर्की में एक और भूकंप, 24 घंटे में पांचवीं बार हुआ कंपन, मृतक संख्या 5000 पार

Earthquakes Update : विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं भूकंप का सिलसिला जारी है। तुर्की में 24 घंटों में पांच बार तेज कंपन हो चुकी है। इससे पहले मंगलवार सुबह ताईवान में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रेक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गई है। इस बीच, तुर्की और सीरिया में में कुल मिलाकर 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग अब भी इमारतों के मलबे में दबे हैं। हजारों लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या हर घंटे बढ़ रही है।

इस बीच, तुर्की से भूकंप खतरा टला नहीं है। ताजा जानकारी के मुताबिक, तुर्की में मंगलवार सुबह एक और भूकंप आया। इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। बीते 24 घंटों में यह चौथा भूकंप है।

भूकंप से हजारों इमारतें ढह गईं। कड़ाके की ठंड और बारिश से राहत कार्यों में बाधा आ रही है। यहीं नहीं, खराब मौसम ने बेघर हुए लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भूकंप से प्रभावित लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए। दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में सबसे ज्यादा तबाही हुई।

तुर्किये: 1939 में आया था 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप

इससे पहले तुर्किये में वर्ष 1939 में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 32 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सवा चार बजे आए भूंकप का मुख्य केंद्र तुर्किये के गजियांटेप प्रांत में नूरदगी से 23 किलोमीटर दूर पूर्व में रहा।

- Install Android App -

करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूकंप के केंद्र से साढ़े पांच हजार किलोमीटर दूर ग्रीनलैंड तक झटके महसूस किए गए।
लेबनान में लोगों ने करीब 40 सेकंड तक कंपन महसूस किया और राजधानी बेरूत में लोग घरों से बाहर खुले में निकल आए। सोमवार को तुर्किये में कुल मिलाकर भूकंप के करीब 78 से अधिक झटके लगे।

 

इस बीच तुर्किये में मची तबाही के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। इसमें ऊंची-ऊंची इमारतों को जमींदोज होते हुए दिखाया गया है। लोग बदहवास हालत में इधर-उधर अपनों की तलाशते नजर आ रहे हैं। कई लोग सड़कों से गुजरते हुए वीडियो के जरिये तबाही का मंजर दिखा रहे हैं।