jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

तेज रफ्तार कार ने छह को रौंदा, दो की मौत, गुस्‍साई भीड़ ने कार चालक युवक की जमकर की धुनाई

मकड़ाई समाचार सीहोर। सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग जगहों पर छह लोगों को रौंद दिया। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। गुस्‍साई भीड़ ने कार चालक युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मरने वालों में एक नाबालिग है। वहीं घायलों में भी दो नाबालिग हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक सीहोर से भैरुंदा जा रही तेज रफ्तार इनोवा ने ग्राम बीजला गांव के मुख्यमार्ग पर खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नाबालिग बीजला निवासी 14 साल के प्रवीण पिता भुजराम की मौके पर ही मौत हो गई। कार उसी गति से भैरुंदा तरफ निकल गई, जहां पर ग्रीन गार्डन के सामने खड़े दो लोगों को फिर जोरदार टक्कर मारकर कार पलटी खा गई, जिससे महागांव जदीद निवासी 30 वर्षीय कन्हैया कीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल चारों लोगों को तुरंत भैरुंदा सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। घायलों में शेखर पिता दौलत 25 साल, शुभम पिता रामोतार उम्र 15 साल, सचिन पिता कैलाश 13 साल सभी निवासी ग्राम बीजला व मोहन पिता भागीरथ 34 साल निवासी महागांव के बताए जा रहे है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पलटी खाई कार से बाहर निकले ड्राइवर को को पकड़ा और उसे पीटते हुए थाने ले गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेे लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यदि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटती नहीं तो गार्डन के सामने खड़े अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।