jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

थाईलैंड से आई थी 7 लड़कियां… मसाज के बहाने परोस रही थी ‘जिस्म’ पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने में थाईलैंड निवासी एक महिला कमीशन लेकर लड़कियों को सूरत भेजा करती थी

सूरत : थाईलैंड से गुजरात के सूरत में 7 लड़कियां मसाज के बहाने जिस्म परोसते हुए गिरफ्तार कर ली गई है। उनके साथ स्पा सेंटर के संचालक समेत कुल 11 लोगों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह स्पा सेंटर सूरत सिटी के पॉश इलाके वेसू में चल रहा था।

- Install Android App -

सूरत पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में दीपक उर्फ निमित्त रवि पटेल नाम का शख्स सेक्स रैकेट चला रहा है। उसी सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की ओर से वेसू इलाके के मिल ग्रो माइलस्टोन नामक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर छापा मारा तो पता चला कि जिस जगह पर सेक्स रैकेट की बात कही गई थी वह बंद है।

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि उसी वेसू इलाके के ही रिचमंड प्लाजा में दूसरी मंजिल पर कोरल प्राइम नाम से दीपक का एक और स्पा सेंटर पर चल रहा है। जहां पर पुलिस ने छापा मारा तो थाईलैंड की रहने वाली 7 लड़कियां, स्पा संचालक दीपक उर्फ निमित्त पटेल और तीन ग्राहक अरेस्ट किए। स्पा में आने वाले प्रति ग्राहक से स्पा संचालक दीपक 2000 और 1000 रुपये तक चार्ज वसूलता था। यह चार्ज मसाज के नाम पर लिया जाता था।

स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने में थाईलैंड निवासी एक महिला कमीशन लेकर लड़कियों को सूरत भेजा करती थी। पुलिस ने उसे फिलहाल वांटेड घोषित किया है। पुलिस ने छापामारी के दौरान स्पा से 10 हजार 200 रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित करीबन एक लाख का सामान जब्त किया है।