jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

थोड़ी देर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी आफताब की पेशी

Shraddha murder case: दिल्ली पुलिस गुरुवार को आफताब को साकेत कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस उसकी और हिरासत मांगेगी। गिरफ्तारी के बाद साकेत कोर्ट ने आफताब को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उसकी हिरासत आज खत्म हो रही है। पुलिस इस मामले में सभी सबूत इकट्ठा करने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस को फ्लेट के पड़ोसियों से एक अहम जानकारी मिली है कि आफताब के फ्लैट का तकरीबन 300 रुपए का पानी का बिल बकाया है।

मामले में कई नए खुलासे

- Install Android App -

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी है कि आफताब ने पुलिस के सामने एक और गुनाह कबूला है। उसने पुलिस को बताया कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी जलाया था। इतना ही नहीं उसने पुलिस के सामने यह खुलासा भी किया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीके जानने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया था।

कैसे हुआ मर्डर

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि 18 मई को श्रद्धा और आफताब के बीच घरेलू सामान खरीदने को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में अन्य मुद्दों के उठने पर झगड़ा बढ़ा और रात करीब 8 से 10 बजे के बीच आफताब ने श्रद्धा का गला घोंट दिया। खबर है कि आरोपी ने पूरी रात शव को उसी कमरे में रखा और अगले दिन छुरा और फ्रिज खरीदने के लिए चला गया। आरोप हैं कि आफताब ने शरीर के 35 टुकड़े किए थे और उन्हें फ्रिज में रखा था। बाद में 18 दिनों तक उन्हें पास के जंगलों में फेंकता रहा।