jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

देवास खातेगांव पुलिस ने नाबालिक की हत्या का किया पर्दाफास , गला घोटकर की गई हत्या , आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार खातेगॉव: 7 नबंवर को सूचना मिली कि एक 10 वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में संजय यादव के निर्माणाधीन मकान में पड़ा हुआ है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये तत्काल सूचना की तश्दीक हेतु थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार मय फोर्स के रवाना होकर घटना स्थल पर पहुंचे। जहा घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई । आज सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस में इस हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि 10 वर्ष की नाबलिंक की हत्या के आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। उक्त आरोपी युवक द्वारा बहला फुसलाकर निर्मानाधीन मकान में ले जाकर उसकी हत्या की गई है।
मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 302,201 दर्ज किया था। मुखबिर से मिली जानकारी में आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू सितोले जाति बलाई निवासी ग्राम बडी बरछा को वहां देखा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसके विरूद्ध। ह्त्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

एसपी ने कहा की मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये। त्वरित ही अनुविभागिय अधिकारी राजस्व से सूर्यास्त उपरान्त पीएम की अनुमति प्राप्त कर मृतिका का पीएम कराया गया घटना स्थल संजय यादव का निर्माणधिन मकान की पहली मंजिल बागडी कालोनी खातेगांव का देवास एवं एफ घटना स्थल से सीमेन्ट की खाली बोरिया जिन में खून लगा हुआ है एवं मृतिका के सिर के बालों का रबर बैण्ड जप्त किया गया । उक्त प्रकरण की गंभीरता को द्रष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास डा . शिवदयाल सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण कन्नौद सुर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सुश्री ज्योति उमठ कन्नौद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हत्या के आरोपी की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी खातेगाँव को विशेष टीम गठीत करने हेतु निर्देशित किया गया निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार थाना प्रभारी खातेगाँव के नेतृत्व मे विशेष टीम गठीत की गई जो जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी प्रकरण का आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र जाति बलाई को गांव के आस पास देखा गया है जो गठित की गई टीम द्वारा ग्राम बडी बरछा में चारों दिशाओं में एक साथ दबिश देते आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू बलाई नि ० ग्राम बडी बरछा को उसके घर से गिरफतार किया गया आरोपी द्वारा अपने गले के गमछे से गला घोटकर बालिका की हत्या करके पहचान छुपाने हेतु मृतिका के शव को सीमेन्ट की खाली बोरी से ढकना बताया गया आरोपी से पूछताछ जारी है ।

- Install Android App -

पुलिस टीम को एसपी ने दी इनाम की घोषणा

अथक प्रयास से उक्त थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार एवं गठीत की गई टीम हत्या का पर्दाफास होकर हत्या के 24 घण्टे के अंदर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफतारी की गई । उक्त कार्य मे निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार , उप निरी . विनय सिह बघेल , उप निरी. शंकरलाल , उप निरी ० सपना रावत , प्र ० आर ० 332 सुनील प्रजापति , प्र ० आर ० महेन्द्र राव , प्र ० आर ० ओम प्रकाश पाटीदार , आर ० जितेन्द्र तोमर , आर ० आनन्द जाट, आरक्षक रविन्द्र तौमर , आर ० अरुण , आर ओम प्रकाश • पाटील आर ० राहूल सोनी , आर ० विरेन्द्र आर ० नरेन्द्र म ० आर ० तरुणा , श्वेता , म 0 आर 0 स्वनील सैनिक मनीष बाथोले एवं सैनिक अरविंद पवार की सराहनीय भूमिका रही है । पुलिस अधीक्षक देवास श डा ० शिवदयाल सिंह के द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है ।