jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

देश का पहला केस, हैदराबाद में मरीज की किडनी से निकाले 156 स्टोन

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किडनी में स्टोन पाए जाने का एक अनोखा मामला सामने आया है। हैदराबाद के एक अस्पताल में 50 वर्षीय एक मरीज की किडनी से डॉक्टरों ने 156 पथरी निकाली है। मिली जानकारी के मुताबिक रीनल केयर फैसिलिटी प्रीति यूरोलॉजी एंड किडनी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कीहोल ओपनिंग के जरिए मरीज की किडनी से इतनी बड़ी संख्या में पहली बार पथरी निकाली है। रीनल केयर फैसिलिटी प्रीति यूरोलॉजी एंड किडनी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने गुरुवार को बताया कि संभवत: यह देश में किसी एक मरीज से बड़ी सर्जरी करने के बजाय लेप्रोस्कोपी और एंडोस्कोपी का उपयोग करके निकाले गए गुर्दे की पथरी की अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
कर्नाटक के हुबली में टीचर है मरीज

- Install Android App -

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज कर्नाटक के हुबली के एक स्कूल में शिक्षक है और अचानक पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट की दौरान किडनी में पथरी का एक बड़ा समूह दिखाई दिया। डॉक्टरों का कहना है कि किडनी से असामान्य रूप से पथरी निकालना निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण काम था।
अस्पताल के निदेशक डॉ वी. चंद्र मोहन ने कहा कि मरीज के पेट में दो साल से अधिक समय से पथरी बन रही होगी, लेकिन लक्षण का अनुभव नहीं किया। जब तेज दर्द हुआ तो टेस्ट करने पर इसका खुलासा हुआ। मरीज का सफल ऑपरेशन कर दिया गया है और स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।