jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

नर्मदा पुरम सिवनी मालवा : मोबाइल नंबर बंद करने की ‘धमकी’ देकर ठगी कर रहे जालसाज: 50 लाख की ठगी के मामले में तमिलनाडु क्राइम ब्रांच ने बाबरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा । ठगी करने के लिए जालसाज हर रोज नए तरीके ले आते हैं। तमिलनाडु चेन्नई की क्राइम ब्रांच ने सिवनी मालवा से एक ऐसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो सिम बंद करने या उनका मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने या फिर मोबाइल नंबर गलत गतिविधियों में इस्तेमाल होने के नाम पर धमकी देकर ठगी करते है। तमिलनाडु के जिला ताम्बरम की क्राइम ब्रांच में सुरेश कुमार पिता मुथु पिल्लई ने एक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे आरोपियों ने मोबाइल नंबर गलत गतिविधियों में लिप्त होने के चलते सिम बंद करने की धमकी देकर उनसे 50 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई थी।

- Install Android App -

जब चेन्नई के जिला ताम्बरम क्राइम ब्रांच ने जांच की तो 2 आरोपियों का सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी का होना पाया। जिस पर टीम ने सिवनी मालवा पुलिस को साथ लेते हुए आरोपी की लोकेशन के आधार पर सिवनी मालवा में उस समय दबोच लिया जब वह अपने दोस्त के साथ बाइक से हाट बजार के आसपास घूम रहा था। सिवनी मालवा थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया की चेन्नई के ताम्बरम जिले की क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिवनी मालवा पहुंची थी और एक आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष यदुवंशी है।

आशीष बेरोजगारों को मुंबई, महाराष्ट्र और जयपुर, राजस्थान में नौकरी लगवाने के नाम पर वहां भिजवाता था, उनके बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन खातों से लेन देन करता था। गिरोह का मास्टर माइंड मनीष सोम सिंह है जो अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मामले को लेकर न्याययिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी साहंगी दुग्गल मजिस्ट्रेट सिवनी मालवा की कोर्ट में आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। जहाँ से उसे दूसरे स्टेट में चेन्नई भेजा गया।