jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

नि:शुल्क कोविड प्रिकॉशन बूस्टर डोज के महाअभियान

मकड़ाई समाचार हंड़िया। कोविड महामारी से बचाव हेतु लगभग अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है अब प्रशासन द्वारा सभी लोगों को प्रिकाशन बूस्टर डोज लगवाया जा रहा है जिस हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है।आज बुधवार को हरदा जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड वैक्सीनेशन नि:शुल्क प्रिकॉशन बूस्टर डोज देने का महाअभियान का तीसरा चरण आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त हितग्राहियों को जिन्हें प्रथम एवं द्वितीय डोज लगे हुए व ०6 माह हो चुके हैं। उन्हें नि:शुल्क प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगाया जा रहा। हंडिया BMO पंकज कोट्या ने हंड़िया क्षेत्र के समस्त पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि समय रहते अनिवार्य रूप से डोज लगवा ले। आज नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज हायर सेकेण्डरी स्कूल हंड़िया व सामुदायिक चिकित्सालय हंड़िया में लगाया जा रहा है।