jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

नेहा पेंडसे होंगी घर से बेघर, जाते-जाते दीपिका कक्कड़ को दे डाली ये सलाह

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 12 में वीकेंड का वार में नेहा पेंडसे घर से बेघर हो जाएंगी। नेहा घर से बाहर आकर सलमान खान से मिलेंगी और उनके साथ स्टेज पर कुछ बातें करेंगी। सलमान खान उन्हें बताएंगे कि घर में उनसे क्या-क्या गलतियां हुई, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थीं। जब सलमान खान, नेहा पेंडसे को आखिरी बार घर में बचे हुए प्रतियोगियों से बात करने को कहेंगे तो वो अपनी दोस्त दीपिका कक्कड़ से एक खास बात कहेंगी। वह दीपिका से अच्छी तरह से गेम खेलने को कहेंगी।

- Install Android App -

बता दें जब नेहा पेंडसे ‘बिग बॉस 12’ के घर में गई थीं, तब उन्हें शो की एक जबरदस्त प्रतियोगी माना जा रहा था। नेहा ने सालों तक टीवी पर काम किया है और मराठी इंडस्ट्री का वो जाना-माना नाम है, इसलिए हर कोई मान रहा था कि वो इस बार के शो के विजेता के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं। लेकिन जब से उनके एलिमिनेशन की खबर सामने आई है, तब से हर कोई दंग ही रह गया है। किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि वो इतनी जल्दी शो से बाहर जा रही हैं।

नेहा पेंडसे का एलिमिनेश घर में बचे हुए सेलेब्रिटीज के लिए आंखे खोलने वाला साबित हो सकता है। अब तक उन्हें लग रहा था कि दर्शक उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन नेहा के बाहर जाने के बाद सभी गेम को सीरियसली लेना शुरू कर सकते हैं।