jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, डॉ. गुरप्रीत से करेंगे दूसरी शादी

CM Bhagwant Mann wedding : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान अपनी दूसरी शादी चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करेंगे। यह शादी समारोह मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

6 साल पहले हुआ था तलाक

- Install Android App -

भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से उनका तलाक 6 साल पहले ही हो चुका है। इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के तलाक के बाद इंद्रजीत बच्चों के साथ अमेरिका चले गए। मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद जब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी तो भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

मां की इच्छा थी कि फिर घर बस जाए

भगवंत मान की मां हरपाल की इच्छा थी कि बेटे का घर एक बार फिर बस जाए। CM भगवंत मान के लिए मां-बहन ने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है। डॉक्टर गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीबी है। भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। भगवंत मान की शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा इस शादी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।