jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पलासड़ी में हुवा दशहरे का भव्य आयोजन

दिनेश अखाड़िया मकड़ाई समाचार झाबुआ ✍️
झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पलासड़ी में कई वर्षों से दशहरे भव्य मेले का कार्यक्रम करते आ रहे हैं इस वर्ष भी दशहरे पर एक दिवसीय मेले का आयोजन धूमधाम से हुवा। पलासड़ी पंचायत में इस साल 51 फ़ीट के रावण का पुतला जलाया गया।। आयोजक समिति के सरदारसिंह डावर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक दशहरा मनाया गया सुंदर विशाल रामलक्ष्मण वानर सेना के साथ डीजे के भजनों पर नाचते गाते भगवा ध्वजों के साथ बावड़ी शिव मंदिर से पूजन के पश्चात पलासड़ी दशहरा मेला मैदान पहुँची जहां आकर्षक आतिशबाजी के साथ ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग की जा रही थी। अंत मे बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया कार्यक्रम में पारा,पलासड़ी के आसपास के सभी ग्रामीण परिवार हजारों की संख्या में शामिल हुवे।। आयोजन में मुख्य रूप से राजेश जी डावर पूर्व जिलाकार्यवाह विश्वहिंदू परिषद ,वेस्ता जमरा सरपंच बावड़ी, अमरसिंह मेड़ा कलमोड़ा ,शंकर डुडवा सरपंच नरसिंहपूरा, छितुसिंह मेड़ा जगदीश मेड़ा सरपंच उटावा, उपस्थित रहे।। थावरिया देवड़ा ,दिनेश डावर, कैलाश डावर,राजेश डावर, राकेश डावर, राजू बघेल,अनिल बामनिया,नवलसिह डावर,रतनसिंह खराड़ी, कोदरिया मेड़ा, मड़िया परमार ,मुकेश चौहान ,राजेश चौहान,मुनेश चौहान, तोलिया सिंगाड़ का सहयोग रहा।।