jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

पिकअप वाहन नीचे गिरने से 4 किसान गंभीर रूप से हुए घायल

मकड़ाई समाचार  बुरहानपुर| जिले में पिकअप वाहन नीचे गिरने से 4 किसान गंभीर रूप से हुए घायल। इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे में झाझऱ डैम के पास स्थित चोरा नाला की पुलिया से एक पिकअप वाहन नीचे गिर गया। जिससे उसमें सवार दो किसानों और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान गुरुदास हुकुमचंद और भगवान भाई के रूप में की गई है। वाहन चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, घायल किसानों के नाम प्रकाश कुमार, लोकेश, मुकेश कालू व तारा चंद निवासी जमाती गांव बताए गए हैं। मंडी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संतोष दीक्षित ने बताया कि किसान कृषि उपज मंडी सब्जियां लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सोमवार रात करीब 3:30 बजे यह हादसा हो गया।