jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

पीट-पीटकर बदमाशों ने की थी युवक की हत्या, पुलिस ने दो लोगो किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश

मकड़ाई समाचार गोरखपुर|  जिले के तिवारीपुर के निजामपुर गोड़ियान टोला में मंगलवार की देर शाम दूध कारोबारी विकास यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को उठा लिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। हत्या में कुल चार युवकों के शामिल होने की बात कही जा रही है। उधर, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर पहुंचे स्वजन ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम को निजामपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक लगे जाम के बाद पहुंचे सीओ के आश्वासन पर स्वजन शव लेकर राजघाट गए और अंतिम संस्कार किया।

पीट-पीटकर बदमाशों ने की थी युवक की हत्या

- Install Android App -

तिवारीपुर के निजामपुर गोड़िया टोला निवासी ईश्वरचंद यादव के 18 वर्षीय बेटे विकास यादव की मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। विकास के पिता ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ युवकों और उनके स्वजन को उठाया।

 दो युवकों की गिरफ्तारी,अन्य की तलाश

घटना में चार युवक शामिल हैं। उनमें दो तिवारीपुर और राजघाट क्षेत्र के रहने वाले हैं। आपसी रंजिश में उन्होंने विकास की हत्या की है। उधर, निजामपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगाए स्वजन ने आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ कोतवाली ने पीड़ित परिवार को बताया कि दो युवकों की गिरफ्तारी और अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।घटना में चार युवक शामिल हैं। उनमें दो तिवारीपुर और राजघाट क्षेत्र के रहने वाले हैं। आपसी रंजिश में उन्होंने विकास की हत्या की है। उधर, निजामपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगाए स्वजन ने आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ कोतवाली ने पीड़ित परिवार को बताया कि दो युवकों की गिरफ्तारी और अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।