jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

पुलिस की लगातार छापेमारी में केशव गुर्जर के बाद, अब शीशराम गुर्जर भी अरेस्ट,डकैतों की पूरी गैंग का खात्मा

 मकड़़ाई समाचार राजस्थान| यूपी और एमपी में वांछित केशव गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद अब उसके राइट हैंड उसके छोटे भाई शीशराम गुर्जर को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसकी तलाश में चार पांच दिन से लगातार छापेमारी की जा रही थी और आखिर उसे काबू कर ही लिया गया देर रात। उस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि एक और डकैत को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर भी करीब पांच हजार का इनाम है।

शीशराम गुर्जर अरेस्ट

- Install Android App -

 हांलाकि इस मामले में अभी तक धौलपुर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। मिला जानकारी के अनुसार पच्चीस हजार के ईनामी टपुआ शाहपुर के जंगलों में पुलिस सर्च आॅपरेशन चला रही थी। एसपी धमेन्द्र सिंह खुद इसे लीड़ कर रहे थे। आज तडके शीशराम गुर्जर के बारे में जानकारी मिली और उसे हथियारों की नोंक पर अरेस्ट कर लिया गया। बताया जा रहा है कि उसे गन प्वाइंट पर लेकर सरेंडर करने के लिए कहा गया और जान का खतरा देखकर उसने हथियार गिरा दिए एवं सरेंडर कर दिया।
पूरी गैंग का खात्मा
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने केशव गुर्जर गैंग के दो बड़े बदमाशों को दबोचा था। इनमें से एक केशव का रिश्तेदार था। केशव की गिरफ्तारी के बाद दोनो जंगल में छुपे हुए थे। उनसे पूछताछ की तो केशव के छोटे भाई शीशराम के बारे में जानकारी मिली। आज तड़के शीशराम को भी काबू कर लिया गया। उसकी लोकेशन कई दिनों से ट्रेस की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अब पूरी गैंग का खात्मा हो चुका है। आज दोपहर बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।