jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पूर्व सीएम के करीबी सांसद प्रतिनिधि ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश। कन्नौज जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके बाद से प्रदेश की सियासत मे उबाल आ गया बीजेपी और सपा मे वाकयुद्ध छिड़ गया।

पुलिस को फरियादी ने किया फोन

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है पीड़ित लड़की ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके से लड़की को बरामद किया था।एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रात डेढ़ बजे करीब डायल 112 पर एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

आपत्तिजनक हालत मे था आरोपी

पीड़ित नाबालिक की शिकायत पर तत्काल कोतवाली व पीआरबी की टीम मौके पर पहुंची वहां लड़की बरामद हुई और आपत्ति जनक हालत में अभियुक्त नवाब सिंह यादव को हिरासत में लिया गया।पीड़ित की तहरीर के आधार पर नवाब सिंह यादव के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता नाबालिक है मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। जानकारों की मानें तो नवाब सिंह, कन्नौज सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

- Install Android App -

सपा ने आरोपी से झाड़ा अपना पल्ला

कन्नौज मामले में नवाब सिंह यादव की गिरफ़्तारी पर सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि नवाब सिंह का सपा से कोई लेना देना नहीं है।हैरानी इस बात पर है कि नबाब सिंग सांसद प्रतिनिधि है।

 

आरोपी पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी है! 

इस मामले मे बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी नवाब सिंह यादव सपा का छुटभैया नेता नहीं बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रहा।सपा आरोपी के मामले मे टाल मटोल कर रही है।