jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

पेट्रोल पंप के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

मकड़ाई समाचार रतलाम। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर विरिया खेड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे प्लास्टिक के पाइप गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। पास में पेट्रोल पंप भी लगा हुआ है, आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कर्मचारी उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

- Install Android App -

naidunia

गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। आग पर एक घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक रतलाम नगर निगम की 3 दमकल, इप्का फैक्टी की तीन दमकल, जावरा, बाजना और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल बुलाई गई है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झाड़िया ने बताया कि अब तक 15 से अधिक दमकल के माध्यम से आग पर पानी फेंका गया। एसपी गौरव तिवारी, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आग बुझाने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। भारी भीड़ होने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात रोका गया है।