ग्वालियर : हाइवे पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बस डिवाइडर तोड़ते हुए पेट्रोल पंप परिसर में घुस गई। बस को अपनी तरफ आता देखकर गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी मशीन छोडकऱ भाग गए। गनीमत रही मशीन से 10 फीट पहले ही बस रूक गई। अगर मशीन से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार मचना शुरू हो गई। यात्रियों को गुस्से में देखकर ड्राईवर और कंडक्टर भाग गए। हादसे में करीब 5 यात्री घायल हुए है।
पनिहार पुलिस ने मौके पर जाकर घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जेएएच भेजा। पुलिस के अनुसार ग्वालियर से शिवपुरी की ओर जाने वाली तेज रफ्तार में थी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। उसे टोका लेकिन उसने अनसुना कर दिया। CRPF कैंप के पास ड्राईवर का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित हो गई। बस ने भदौरिया पेट्रोल पंप की तरफ जैसे ही रूख किया, वहां मौजूद कर्मचारी बस रोकने के लिए चिल्लाए। जब बस रूकती नहीं दिखी, तो कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे। लेकिन मशीन के करीब आकर अचानक बस के ब्रेक लग गई।
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...
पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...
हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
