jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

प्रदेश में अगले महीने से बढ़ेंगे बिजली बिल, जानें क्या होंगे नए रेट

इदौर :  बिल माफी और सरल बिल की घोषणा के बीच प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने जा रही हैं। मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। प्रति यूनिट एफसीए में 19 पैसे की बढ़ोतरी हो रही है। बिजली कंपनी हर बिल में उपभक्ताओं से एफसीए के रूप में निर्धारित शुल्क भी वसूलती है। ईंधन के बढ़ते दामों का हवाला देकर मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने विद्युत नियामक आयोग को एफसीए में वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था।पावर मैनेजमेंट कंपनी ने एफसीए में 22 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि की मांग रखी थी लेकिन आयोग ने 19 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि को मंजूरी दी। इस तरह 100 यूनिट के बिल पर 19 रुपए की वृद्धि होगी। अगर बिल की राशि से इस अनुपात का हिसाब लगाया जाए तो एक हजार रुपए के बिजली बिल पर 22 से 25 रुपए की वृद्धि होना तय है।