jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का सेमीनार सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य यद्यम उन्नयन योजना के संबंध में एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के लिये अनेक योजनाएं प्रारम्भ की है। जिनकी मदद से किसान अपनी आय बढ़ा सकते है। उन्होने कहा कि खेती की लागत कम करने के लिये किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को देने के लिये इस तरह के सेमीनार आयोजित किये जाते है। इसके अलावा यदि किसानों को और जानकारी चाहिए तो कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है। उन्होने सभी किसानों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान लगाये गये स्टाल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।