jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

फर्जी डाक्टर ने उपचार के बहाने महिला को बेहोश कर किया ,दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार उज्जैन।  विवाहित महिला से उपचार के नाम पर बेहोश कर दुष्कर्म करने वाले फर्जी डाक्टर को नागझिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने महिला के फोटो व वीडियो बना लिए थे। इसे वायरल करने की धमकी देकर वह उससे एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। नागझिरी पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता की मई 2021 में तबीयत खराब होने पर वह उपचार के लिए पति के साथ नागझिरी क्षेत्र में ही घर में ही वेल केयर क्लिनिक चलाने वाले डा. रिजवान अली के यहां उपचार के लिए गई थी।

पति कुछ काम के कारण कहीं चले गए थे। उस दौरान डा. अली ने महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके वीडियो व फोटो भी बना लिए थे। महिला को होश आया तो उसने आपत्तिजनक हालत में डाक्टर को देखा था। इस पर उसने वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी थी।

- Install Android App -

एक साल से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने सोमवार को पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित के पास कोई डिग्री नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।