jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर धीरेंद्र शास्‍त्री को जान से मारने की धमकी मामला हुआ दर्ज

मकड़ाई समाचार छतरपुर| बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में छतरपुर के बमीठा थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री रायपुर में कथा सुनाने के लिए गए हुए हैं।

फोन पर जान से मारने की धमकी दी

उल्लेखनीय है कि इन दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री देश भर में काफी चर्चित हैं। खासतौर से उनका दिव्य दरबार चर्चा में हैं। इसे लेकर नागपुर की एक अंधविश्वास निर्मूलन समिति ने उन्होंने चुनौती भी दी थी। तभी से धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में आए हैं। बताया जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।

- Install Android App -

थाने में मामला दर्ज कराया

विवादों में आने के बाद इस तरह की धमकी आने के बाद छतरपुर के बमीठा थाने में धीरेंद्र शास्त्री की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग की ओर से बमीठा थाना पुलिस को एक आवेदन दिया गया था। आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

पुलिस कर रही आरोपित अमर सिंह की तलाश

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैं। वह 25 जनवरी को वापस बागेश्वर धाम आ रहे हैं। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। साथ ही जांच कराए जाने की बात कही है। थाना बमीठा में धारा 506,507 आईपीसी के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति अमर सिंह के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की गई है। मामला दर्ज करने के बाद छतरपुर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक इस संबंध में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।