jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

बिग ब्रेकिंग न्यूज हरदा: वकील के साथ हुई लूट का पर्दाफाश , नर्मदा पुरम जिले के आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपए का माल सहित देशी पिस्टल जप्त

हरदा। बीते दिनो दिनदहाड़े शहर के बीचों बीच पुलिस थाने के पास  हुई चेन स्नेचिंग मामले पुलिस को सफलता मिली है। यह लूट की वारदात सीसीटीवी केमरे में भी कैद हुई थी। लुटेरों के द्वारा की गई वारदात के बाद स्थानीय लोगो में भय का माहोल था। वही एडवोकेट संघ ने भी पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को ज्ञापन सोपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी वही इन लुटेरों के उपर पुलिस महानिरीक्षक नर्मदा पुरम द्वारा  30 हजार का ईनाम भी रखा था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भी बनाई थी। आखिरकार पुलिस ने इन लुटेरों को पकड़ ही लिया। अब ये लुटेरे जेल की हवा खाएंगे।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा गुंडों के  पास निकली देशी पिस्टल

शुक्रवार को  पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन ने बताया की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि छीपानेर रोड तरफ से दो बदमाश मोटर सायकल पर आ रहे है जिसमें मोटर सायकल चला रहे व्यक्ति के पास देशी पिस्टल हैं तथा पीछे बैठा व्यक्ति हरदा स्टेट बैंक के सामने वाली लूट में शामिल है जो पुलिस टीम द्वारा बड़ी मेहनत व हिकमत-अमली से आरोपियों को घेराबंदी कर छीपानेर रोड पर पकड़ा। जिसमे आरोपी सौरभ पंवार के पास से 01 देशी पिस्टल एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिस पर थाना हरदा में अपराध कं0 – 357 / 23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया। पीछे बैठे व्यक्ति शिवम इंगोले से थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने हरदा स्टेट बैंक के सामने महिला के गले से चैन झपटना स्वीकार किया। साथ ही उसके द्वारा यह भी बताया गया कि उसने पथरोटा थाना क्षेत्रांतर्गत एक महिला के गले से चैन झपटी थी। जिसका पथरौटा थाने में अपराध कं0 – 212/23 धारा 392 भादवि कायम किया गया।

दोनों घटना का माल आरोपी शिवम के कब्जे से बरामद किया जिसकी कीमत करिब 01 लाख 80 हजार रूपए है। हरदा वाली घटना में आरोपी शिवम इंगोले के साथ उसका साथी ऋिषि घुडे शामिल था, जो मोटर सायकल से शिवम को लेकर फरार हुआ था. आरेपी ऋषि को पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में ले लिया गया है।

- Install Android App -

: गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

1. शिवम पिता प्रकाश इंगोले उम्र 23 वर्ष निवासी आदमगढ़ नर्मदापुरम थाना कोतवाली नर्मदापुरम (महिला के गले से चैन झपटने वाला) (हरदा व पथरोटा चैन लूट घटना का मुख्य आरोपी)

2. ऋिषि पिता शेषराव घुडे उम्र 19 वर्ष निवासी गैरेज लाईन नर्मदापुरम थाना कोतवाली नर्मदापुरम (हरदा चैन लूट में शामिल)

3. सौरभ पंवार पिता राजाराम पंवार उम्र 21 वर्ष निवासी आई0टी0आई0 के सामने नर्मदापुरम थाना कोतवाली नर्मदापुरम (पथरोटा चैन लूट घटना में शामिल व हरदा में 25, 27 आर्म्स केस दर्ज ।

आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

सिविल लाइन थाना निरीक्षक राजेश साहू, उप निरीक्षक मनोज डूबे, उप निरीक्षक अनिल गुर्जर, सऊनि संदीप कुशवाह, संजय ठाकुर प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, कमलेश अहिरवार, आरक्षक सजन ठाकुर, कमलेश परिहार एवं लोकेश सातपुते शामिल थे।