मकड़ाई समाचार हरदा। एक आशिक ने शादीशुदा होते हुए भी 20 वर्षीया प्रेमिका को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उससे रुपए भी ऐंठे। जब ब्यूटी पार्लर चलाने वाली प्रेमिका ने शादी के लिए दवाब डाला तो बौखला कर शादीशुदा आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। अब आशिक फरार है। और माशूका को गोली लगने के बाद हरदा हॉस्पिटल से भोपाल रेफर किया है। इस आशिक पर पुलिस ने आईपीसी धारा 307 में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
क्या है मामला –
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि शहर की 20 वर्षीय युवती जो ब्यूटीपार्लर चलाती है। वह खेड़ीपुरा के फवाद खान उम्र 34 वर्ष, से प्यार करती थी। लड़की ने उससे शादी का कहा तो वह टालमटोल करता रहा और इंकार करने लगा। युवती ने कुछ रुपये भी युवक को दिए थे। युवक ने धोखे में रखकर उसे मिलने बुलाया और गोली मार दी। युवती शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ 307 की कायमी की है।

घटना स्थल कड़ोला नदी के पास खंडवा हाइवे पर दोपहर 1 बजे के लगभग हुई। मिलने को बुलाया था। युवक ने युवती जैसे ही वहां गई आरोपी ने गोली मार दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक फवाद खान पिता मुबारिक खान उम्र 34 खेड़ीपुरा पर धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया आरोपी की तलाश जारी है।युवती को भोपाल रेफर कर दिया गया।

