ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा: फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियो में पलटा, डायल100 के जवानों ने जान जोखिम में डालकर घायलों को निकाला बाहर
मकड़ाई समाचार हरदा।
मंगलवार शाम शाम साढ़े 5 बजे इंदौर से सिराली जाते समय फ़ॉर व्हीलर वाहन MP 09 CZ 9837 टाटा की कार अनियंत्रित होकर कमताड़ा ग्राम के पास सड़क किनारे झाड़ियों में जा पलटी। घटना की जानकारी मिळते ही 100 डायल मौके पर पहुुँची। डायल 100 की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। हम आपको बता दे कि बारिश के मौसम में वैसे ही सड़क किनारे कटीली झाड़िया है। जहा साँप विछुओ का डर बना रहता है। लेकिन डायल 100 के आरक्षक अखिल श्रीवास्तव एवं पायलट केतन बघेल ने तत्काल पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डालकर ईमानदारी मेहनत कर्तव्य का परिचय देते हुए गाड़ी के अंदर फंसे दोनों व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला । ग्राम पंचायत कमताड़ा के सरपंच एवं ग्रामीणों की मदद से कार को भी बाहर निकाला ।कार मैं दोनों युवक इंदौर निवासी थे जिनके नाम संकेत विरानी उम्र 29 साल एव किशन अखबरी उम्र 24 साल बताया गया। फिलहाल दोनो स्वस्थ है।
