jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

भाजपा नेताओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप,नेताओं को जारी किया नोटिस

मकड़ाई एक्सप्रेस रायपुर। बिरनपुर मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया गया है।

इस मामले में सोमवार 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा गया है। बता दें कि, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया में किए गए भड़काऊ पोस्ट और धार्मिक विद्वेष फैलाने की नीयत से किए गए ट्वीट, फेसबुक पोस्ट, अखबारों में बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

- Install Android App -

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तो छत्तीसगढ़ की संज्ञा पाकिस्तान और तालिबान से करके राज्य के जनमानस की भावनाओं को आहत कर सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का प्रयास कर चुके हैं। भाजपा के अधिकृत ट्वीटर हैंडल और भाजपा के कई नेताओं के ट्विटर हैंडल और प्रदेश भाजपा के अधिकृत हैंडल BJP4CGState से भी लगातार विद्वेष भड़काने वाला पोस्ट किया गया है।