jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

भारत-PAK बॉर्डर के पास बीकानेर में दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह, करेंगे शस्त्र पूजा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस बार बीएसएफ जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह बेहद संवेदनशील भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से लगे बीकानेर में शस्त्र पूजा करेंगे और दशहरा मनाएंगे। ऐसे पहली बार है जब केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री पाकिस्तान के साथ लगी भारत की सीमा के पास शस्त्र पूजा करेंगे। गृहमंत्री 19 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। साथ ही वे अग्रिम इलाके में स्थित सीमा चौकी (बीओपी) पर शस्त्र पूजा में हिस्सा लेंगे।
रावण पर भगवान राम की जीत की खुशी में दशहरा त्यौहार के दौरान शस्त्र पूजा की जाती है। अपने दो दिनों के दौरे के दौरान गृह मंत्री 18 अक्तूबर को बीकानेर पहुंचेंगे। रात में वह बीओपी पर रूकेंगे। इसके बाद 19 अक्तूबर को जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे। राजनाथ के सीमा पर हालात और बुनियादी संरचनाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की समीक्षा करने की संभावना है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वह (जवानों के साथ भोजन) ‘बड़ा खाना’ में हिस्सा लेंगे और सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करेंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच की 3,323 किलोमीटर की सीमा अत्यधिक संवेदनशील है। राजस्थान में सीमा पर शांति है लेकिन, जम्मू कश्मीर में अक्सर गोलीबारी होती है और इससे जान-माल का काफी नुकसान होता है। बता दें कि पिछले साल गृह मंत्री दशहरा मनाने के लिए उत्तराखंड में चीन-भारत की सीमा से लगे जोशीमठ गए थे।