jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

भोपाल के जेपी अस्‍पताल में कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आई 150 से ज्‍यादा गर्भवती महिलाओं में संक्रमण का खतरा बढ़ा

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी के जेपी अस्पताल में सोनोग्राफी करने वाले एक डाक्टर के मंगलवार को कोरोना से संक्रमित पाए जाने की पुष्‍टि के बाद कई गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। इसकी वजह यह कि संक्रमण की चपेट में आए डाक्टर ने बीते शनिवार तक हर दिन करीब 150 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की। जिले में आधी से ज्यादा गर्भवती को टीका नहीं लगा है। जिन्हें लगा है उनमें भी आधी को सिर्फ पहली डोज लगी है। गर्भवती महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता वैसे भी कमजोर रहती है। ऐसे में उनके संक्रमित होने और हालत बिगड़ने का खतरा है। अब जेपी अस्पताल की तरफ से गर्भवती महिलाओं को फोन कर कोरोना की जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि जेपी अस्‍पताल में पदस्‍थ उक्‍त डॉक्‍टर की पत्‍नी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल डॉक्‍टर दंपती को एम्‍स में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। यह भी पता चला है कि डॉक्‍टर और उनकी पत्‍नी को कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
भोपाल में चार व इंदौर में एक मरीज मिला
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। इनमें चार भोपाल के हैं और एक इंदौर का है। कुल 52,695 सैंपल की जांच में यह मरीज मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 77 है। इससे एक दिन पहले प्रदेश में कोरोना के चार नए मरीजों की पहचान हुई थी। इनमें तीन भोपाल के और इंदौर का एक मरीज था।