jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

भोपाल से इंदौर जा रही बस सीहोर में पलटी, 13 घायल

मकड़ाई समाचार सीहोर। भोपाल से इंदौर जा रही एक बस भैंस को बचाने के चक्कर में सीहोर के पास पलटी खा गई। इससे बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच गंभीर घायलों को मौके से भोपाल रेफर कर दिया, जबकि एक गंभीर घायल आईसीयू व सात जरनल वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार भोपाल से इंदौर जा रही स्लीपर कोच क्रमांक केए-01 एई 2769 सोया चौपाल के पास चौकी के झाड़िया में से दौड़कर हाईवे पर आई भैस को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई, जिससे बस में सवार 20 से 25 लोगों में से 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से पांच गंभीर घायलों को हमीदिया रेफर कर दिया। वहीं आठ यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। घायलों में हिमांशु 29 वर्ष मंडला, पूजा पिता बकुल, 22 वर्ष भोपाल, लीला पति कैलाश उम्र 56 वर्ष अहमदाबाद, शमा अंसारी 46 वर्ष निवासी इंदौर, आनंद 27 वर्ष, प्रकाशचंद्र 40 वर्ष निवासी बेगमगंज रायसेन, नारायण 41 वर्ष निवासी बैरागढ़, राधेश्याम पिता रामचंद्र 54 वर्ष शाजापुर, दिनेश गौतम पिता बनवारीलाल उम्र 61 निवासी लांबाखेड़ा भोपाल सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से पूजा पिता बकुल, महेश पिता सुखराम उम्र 40 साल रायसेन, आनंद 27 वर्ष, प्रकाश चंद्र, दिनेश गौतम को भोपाल हमीदिया रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पलटी खाई बस को क्रेन से उठाकर रवाना कर दिया है।

- Install Android App -

बेसहारा मेवशी बन रहे हादसे का कारण

वर्षा के आते ही पशु पालक अपने मवेशी घर से बाहर भगा देते है, जो सड़कों पर विचरण करने के साथ ही झुंड बनाकर हाईवे पर भी बैठ रहे हैं। इससे जहां वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आए दिन इनसे हादसे भी हो रहे हैं।