jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर जिले में खदान में भरे पानी में 4 बच्चे डूबे

मकड़ाई समाचार मंदसौर। संजीत रोड पर स्थित ग्राम मूंदड़ी में स्थित खदान में भरे पानी में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। यह सभी मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र की कालोनियों के ही रहने वाले हैं। शाम तक दो के ही शव बाहर निकाले जा सके थे। बाकी दो के शव की तलाश जारी थी। हादसे की खबर से अभिनंदन नगर क्षेत्र के चारों घरों में मातम छा गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरी कालोनी में सन्नाटा पसर गया।

वायडी नगर टीआई जितेंद्र पाठक ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद मंदसौर अभिनंदन नगर क्षेत्र में स्थित कालोनियों से 16 वर्षीय दीपक सिंघला निवासी कल्पना नगर, 16 वर्षीय कुणाल कछावा निवासी शंकर विहार, 17 वर्षीय ध्रुव शर्मा, 15 वर्षीय तरुणसिंह सोलंकी दोनों निवासी अभिनंदन नगर अपने दो अन्य साथियों के साथ शहर से लगभग 8 किमी दूर ग्राम मूंदड़ी के आस-पास खदानों में भरे पानी में नहाने गए थे।

- Install Android App -

इसी दौरान दो बच्चों को तैरना नहीं आता था तो वह पानी में नहीं उतरे, पर दीपक सिंघला, कुणाल कछावा, ध्रुव शर्मा, तरुणसिंह सोलंकी पानी में उतर गए। खदान गहरी होने से एक के बाद एक कर चारों डूब गए। उन्होंने बचने की कोशिश भी की पर वहां कोई नहीं आ पाया।

बाद में बाहर खड़े बच्चों ने बाहर आकर लोगों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर वायडी नगर टीआई जितेंद्र पाठक सहित बल पहुंचा। एनडीआरएफ की टीम के गोताखोरों ने डूबे हुए किशोरों के को खोजना शुरू किया। शाम तक कुणाल व दीपक के शव बाहर निकाले जा सके थे। बाकी दो के शव की तलाश जारी थी।