jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

मध्य प्रदेश के नेमावर में खतरे के निशान से छह फीट ऊपर बह रही नर्मदा

मकड़ाई समाचार नेमावर/देवास। देवास जिले के नेमावर में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बीते 24 घंटों में जलस्तर बड़ा है। वर्तमान में नर्मदा का जलस्तर 891 फीट पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से छह फीट ऊपर है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट है निचली बस्तियों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है हालांकि अभी बस्तियां खाली नहीं कराई गई है।

- Install Android App -

नर्मदा का जल स्तर 894 पर पहुंचता है तो बस्तियों को खाली कराने की स्थिति निर्मित होती है। हालांकि अभी नर्मदा का जलस्तर स्थिर नजर आ रहा है लेकिन प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। नेमावर थाना प्रभारी आर वास्कले ने बताया कि शिफ्टिंग को लेकर भी सारी तैयारी कर ली है। धर्मशाला अधिग्रहित की है 10 नामों का भी अधिग्रहण किया गया है। लेकिन अभी राहत नजर आ रही है, क्योंकि पिछले चार-पांच घंटों से जलस्तर बढ़ा नहीं है और वर्षा भी रुकी हुई है, इसलिए उम्मीद है कि जल स्तर नहीं बढ़ेगा। फिर भी पुलिस प्रशासन, राजस्व और एनडीआरएफ की टीम तैनात है।

निचली बस्तियों में लोगों को अलर्ट लगातार किया जा रहा है। वहीं घाटों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। नाव के साथ रेस्क्यू टीम को भी अलर्ट रखा गया है इसके अलावा लगातार पुलिस गश्त कर रही है। देवास शहर सहित जिले में बीती रात से लगातार बारिश हो रही थी। मंगलवार सुबह से जिले में बारिश थमी हुई है। ठंडी हवा अभी भी चल रही है। नेमावर क्षेत्र में भी वर्षा थम गई है।