jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इस जिले में राजनैतिक दलों की अनदेखी से नाराज होकर राजपूत समाज ने बनाया निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का मन

राजपूत समाज के प्रतिनिधि कुर्मी, रघुवंशी, यादव, यदुवंशी, आदिवासी, सहित सभी समाजों के प्रतिनिधि से संपर्क करेंगे –

केके यदुवंशी –
सिवनी मालवा : भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी में राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने टिकट की मांग की थी किंतु दोनों ही राजनीतिक दलों ने समाज की मांग को अनदेखा कर टिकट का वितरण कर दिया जिससे राजपूत समाज बेहद नाराज है । राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया है कि वह अब विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उतार सकते हैं |

- Install Android App -

दोनों राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नाराज राजपूत समाज के संचालकों ने ताबड़तोड़ समाज की बैठक का आयोजन बनापुरा में किया । इस बैठक में सबसे पहले दोनों राजनीतिक दलों मैं सक्रिय राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को लताड़ा और दोनों ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव में तैयार रहने की नसीहत दी। विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने सामान्य वर्ग की सीट होने के बाद भी पिछड़े वर्ग को टिकट दिए जाने, भारतीय जनता पार्टी द्वारा बार-बार एक ही पार्टी को व्यक्ति को टिकट दिए जाने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी उतारने के लिए विस्तार से चर्चा की ।

इस चर्चा में नामांकन फॉर्म भरने के बाद राजपूत समाज के सभी सदस्य सभी राजनीतिक दलों के पदों से इस्तीफा देंगे और यदुवंशी , यादव, गौर, रघुवंशी, कीर, और लववंशी सहित समाज के अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों से संपर्क कर अपनी रणनीति तैयार करेंगे । समाज के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस के जिला सेवादल अध्यक्ष जितेंद्रसिंह सोलंकी और भाजपा के नेता शंभूसिंह भाटी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अपनी मानसिकता बना ले दोनों में से किसी एक व्यक्ति को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना पड़ सकता है ।