jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

मध्यप्रदेश में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी लपटें

मकड़ाई समाचार रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में गुरुवार को सुबह प्लास्टिक पाइप गोडाउन में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से लपटे और धुआं दिखाई दे रहा था। जिस स्थान पर आग लगी उसी के पास रिहायशी इलाका और पेट्रोल पंप भी था। कई फायर ब्रिगेड मौके पर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

- Install Android App -

रतलाम के विरियाखेड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार को सुबह मोहन नगर क्षेत्र में प्लास्टिक पाइप के गोडाउन में भीषण आग लग गई। यह गोडाउन पगारिया ट्रेडर्स का है जिसमें कृषि उपयोग के पीवीसी पाइप और भारी मात्रा में केबल रखे गए थे। गुरुवार सुबह 11 बजे यह घटना हो गई। इसमें लाखों रुपए के कृषि उपयोग के सामान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया गया है। फायर ब्रिगेड की 7 से 8 गाड़ियां आग बुछाने का प्रयास कर रही है।