jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना?

माँ और पत्नी के नाम खुलाएं इन स्कीम में खाता, कुछ ही सालों में हो जाएंगी मालामाल, जानें डिटेल्स

Post Office Schemes : पोस्ट ऑफिस के पास काफी सारी सरकारी स्कीम्स हैं जिनकी मदद से हर वर्ग का शख्स लाभ उठा सकता है। इसके साथ में समय-समय पर नई-नई स्कीमों को पेश भी करता रहता है। जिसमें काफी सारी स्मॉल सेविंग स्कीम भी हैं। जो कि लोगों को निवेश पर तगड़ा रिटर्न देती हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से देश की महिलाओं के बारे में खास 5 स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Post Office Schemes

इन स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को काफी तगड़ा रिटर्न मिल रहा है। इसके साथ में इनकम टैक्स में छूट मिलती है। अगर आप इन स्कीम्स में अपनी पत्नी या फिर माता के लिए निवेश करते हैं तो अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकती हैं।

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम

महिलाओं के लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम काफी लाभदायक साबित हो सकती है। इसके साथ में निवेश कर महिलाएं अपने आने वाले भविष्य को सेफ रख सकती हैं। इस स्कीम के तहत सरकार जमा रकम पर फिलहाल 7.1 फीसदी की दर से ब्याज देती है। इसमें 1 साल में मैक्जिमम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको आयकर विभाग की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना

- Install Android App -

सुकन्या समृद्धि योजना स्कीम में पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम है जो कि खासतौर पर बेटियों के लिए पेश किया गया है। इस स्कीम के तहत 10 साल तक बेटी के नाम पर खाता ओपन करा सकते हैं। इसमें खाते में आप 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का मैक्जिमम निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत जमा रकम फिलहाल सरकार 8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है।

महिला सम्मान बचत योजना

इसके बाद बारी आती है महिला सम्मान बचत योजना की, इस योजना को खासतौर पर महिलाओं के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्कीम के तहत महिलाएं 2 लाख रुपये तक के निवेश पर लगभर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज पेश कर सकती हैं। इस स्कीम का टेन्योर टोटल 2 साल का होता है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट को भी महिलाओं के लिए निवेश का बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस स्कीम के तहत आप कुल 1000 रुपये से लेकर जितनी चाहें उतनी रकम को निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में पैसा निवेश कर 7.7 फीसदी की दर से लाभ मिलता है। इसमें निवेश करने का कुल टेन्योर 5 सालों का है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम भी देश की महिलाओं के लिए निवेश का सबसे शानदार ऑप्शन के तौर पर है। इस स्कीम के तहत आप मंथली एक तय रकम खाते में जमा कर सकते हैं। अगर आप 5 सालों के लिए इसमें निवेश करते हैं तो रिटर्न 7.5 फीसदी की ब्याज दर से मिलता है।