jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

मां बनने के बाद मैगजीन कवर पर छा गई प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस संग पैरेंट्स लाइफ जी रही रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की थी और अब मां बनने के बाद प्रियंका ने ‘हार्पर बाजार अरबिया’ के लिए कई शानदार फोटोशूट करवाई हैं। इस फोटोशूट के दौरान की कुछ वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं जिसमें प्रियंका बेहद खुश और प्यारी लग रही हैं।  प्रियंका अपने बच्चे के जन्म के बाद पहली बार किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाई हैं और अपने मन की कुछ बातें भी मैगजिन के साथ शेयर की हैं। 
 
मैगजिन के लिए फोटोशूट करने के बाद ‘हार्पर’ मैगजिन से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई सारे मुद्दों पर बातें की। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के लिए आभार व्यक्त किया और इस बात पर अपने अनुभवों को शेयर की कि कैसे महामारी ने उन्हें बदल दिया है। वह कहती हैं कि इस महामारी से दुनिया भर में जो कहर बरपा है उसे देखकर मुझे लगता है कि हमें शांति की सबसे ज्याजा जरूरत है और मैं जानती हूं कि मेरे जीवन में मुझे इसकी लंबे समय से तलाश है। मैं बस इतना ही ढूंढती हूं, मुझे ऐसे लोगों की तलाश है जो प्यार दे, मुझे शांति दें..  मैं सिर्फ खुद को खुश देखना चाहती हूं। एक इंसान के रूप में मुझे बदला है। मुझे यकीन है कि इसने हम में से ज्यादातर लोगों को बदल दिया है। मैं अब उसे प्राथमिकता देना चाहती हूं जो जरूरी है।