बर्लिन। दुनिया में एक मां का रिश्ता ही ऐसा होता है जिस पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। लेकिन क्या हो जब एक मां ही अपने बच्चों के जान की दुश्मन बन जाए। ऐसे ही एक हत्यारी मां का मामला Germany में सामने आया है। यहां के लोगों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि बच्चों को अपनी जान से ज्यादा प्यार करने वाली मां उनकी हत्या कैसे कर सकती है।
दरअसल, 28 वर्षीय Christiane K को अपने 5 बच्चों को दर्दनाक मौत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि Christiane K ने अपने एक से आठ साल के 5 बच्चों को पहले खाने में नशीली दवा खिलाई फिर उन्हें बाथटब में डुबोकर मार डाला।
मीडिया के अनुसार, Solingen निवासी Christiane K ने अपने पूर्व पति से झगड़े के बाद एस वारदात को अंजाम दिया। उसने खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। Christiane के कुल 6 बच्चे हैं, जिनमें से 5 को उसने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मां को सोमवार को मामले की सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया था।
वुपर्टल में जिला न्यायालय में पेशी के दौरान Christiane पूरी तरह खामोश रही। उसने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मां ने अपने बच्चों को खाने में मिलाकर तीन अलग-अलग ड्रग्स का कॉकटेल पिलाया, फिर उन्हें बाथरूम में ले जाकर बाथटब में डुबो दिया। ताकि उनके बचने की कोई संभावना न रहे। Christiane ने खुद को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर में जबरन घुसे एक नकाबपोश ने वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस को ऐसे कोई सबूत नहीं मिले।
बेटे ने देखी मां की हैवानियत
जांच में यह बात सामने आई कि Christiane अपने पूर्व पति के अफेयर को लेकर परेशान थी। इसी वजह से उसने अपने बच्चों को मौत के घाट उतारा। Christiane के 11 वर्षीय लड़के ने इस पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा, जिसे वह पांच बच्चों की हत्या के बाद अपने साथ ले गई थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी अपने 11 वर्षीय बेटे को ट्रेन में लेकर गई थी। हालांकि, वह बच्चे को ट्रेन में छोड़कर बीच में कहीं उतर गई। घबराया बच्चा सीधे अपनी दादी के पास पहुंचा और उन्हें पूरी कहानी बताई। Christiane को यदि दोषी पाया जाता है, तो उसे मौत की सजा हो सकती है।

