jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

माफिया जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने लगाई फांसी

मकड़ाई समाचार इंदौर। शहर के सबसे बड़े माफिया जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी के साथी नरेंद्र रघुवंशी ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नरेंद्र होटल मायहोम में पश्चिम बंगाल की युवतियों को बंधक बनाकर उनसे डांस करवाने और देहव्यापार करवाने के आरोप में शामिल था। अन्नपूर्णा थाना टीआइ सतीश द्विवेदी के मुताबिक नरेंद्र के खिलाफ पलासिया थाना में मानव तस्करी और देहव्यापार का केस दर्ज हो चुका है। पिछले वर्ष पुलिस ने मायहोम में छापा मारकर करीब 60 लड़कियों को मुक्त करवाया था। उस वक्त नरेंद्र को जीतू सोनी के बेटे अमित के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिनों पूर्व उपचार के लिए नरेंद्र को पेरोल पर छोड़ा गया था। मंगलवार को उसके पैरोल का अंतिम दिन था और उसे जेल दाखिल होना था। संभवतः इसी कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है।