एयरपोर्ट तस्कर विदेश से लाए गए सोने को कोयंबटूर ले जाने की कोशिश कर रहे थे सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट ने एक तस्कर से करीब 6.4 किलो गोल्ड पेस्ट करीब 3 करोड़ की बरामद की गई है।
मकड़ाई समाचार मुंबई।सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस यूनिट सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे एयरपोर्ट पर निगाह रखती है. इसी निगरानी के दौरान, सीआईएसएफ के इंटेलीजेंस स्टाफ की निहार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बोर्डिंग गेट को अलग करने वाली कांच की करीब दस फीट ऊंची दीवार पर गई. यहां पर एक शख्स जमीन पर पड़े कुछ सामान को उठाकर अपने बैग में रख रहा थाद्य संदेह होने पर बोर्डिंग गेट पर मौजूद सीआईएसएफ इंटेलीजेंस स्टाफ को सतर्क किया गया. सीसीटीवी सर्विलांस में यह भी देखा गया कि सामान उठाने के बाद यह शख्स रिटेल एरिया स्थित स्मोकिंग जोन के पास स्थित वॉशरूम में गया, वहां उसने ड्रेस बदली और बाहर आ गया. वॉशरूम से बाहर आते ही सीआईएसएफ ने इस शख्स को हिरासत में ले लिया| तलाशी के दौरान इसके कब्जे से करीब 6.4 किलो गोल्ड पेस्ट बरामद किया गया| पूछताछ में दौरान, इस शख्स की पहचान साहुल हमीद मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई. इसने सीआईएसएफ अधिकारियों को बताया कि उसे विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट न्ज्ञ 521 से कोयम्बटूर के लिए रवाना होना था|उसे यह गोल्ड पेस्ट एक अंतरराष्ट्रीय यात्री से मिला था, जिसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बोर्डिंग गेट क्षेत्र को अगल करने वाले ग्लास की दीवार से उसके पास फेंक दिया था|

