जालौन। जिले के शहर कोतवाली उरई में पुलिस ने एक मुर्दे पर मामला दर्ज कर दिया। जब मामला तूल पकड़ा तो उसे रफा दफा करने में मृृतक के घर रात में ही जा पहुंचे।इसका भी वीडियो वायरल हो गया। पुलिस जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था उसने 24 घंटे पहले ही फांसी लगा ली थी।
जब मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले में जांच के आदेश दिए गए है।उरई थाना क्षेत्र में राजेद्र नगर में शनिवार की रात को सागर गुप्ता नाम के युवा ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नि की शिकायत पर पुुलिस ने मृतक के खिलाफ ही मारपीट व धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जब घटना का बबाल मचा तो पुलिस सकते में आ गई जांच के डर से थाना इंचार्च विनोद पांडेय मृतक केे परिजनो से मिले भी थे।

