jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

मेडिकल की छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर तीन लाख भी ऐंठे

मकड़ाई समाचार भोपाल। शहर के अवधपुरी इलाके में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती के साथ दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपित युवक उसका पूर्व परिचित है। पिपलानी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पिपलानी थाना पुलिस के मुताबिक अवधपुरी क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती मेडिकल की छात्रा है। छात्रा ने शिकायत में पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उसका परिचय मोहल्ले में रहने वाले रोशन खत्री नाम के युवक से हुआ था। जल्‍द ही उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 25 नवंबर 2019 को रोशन एक पार्टी में शामिल होने के लिए पिपलानी स्थित होटल में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।
कुछ दिन बाद रोशन ने छात्रा को बताया कि उसने होटल में वीडियो बना लिया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रोशन ने छात्रा का लगातार शरीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद रोशन इंदौर में शिफ्ट हो गया। वह भोपाल आकर छात्रा से ज्यादती करने के साथ ही रुपयों की भी मांग करने लगा। अभी तक वह तीन लाख रुपये रोशन को दे चुकी थी। परेशान होने पर छात्रा ने रोशन को रुपये देने के लिए मना कर दिया, तो वह छात्रा को बदनाम करने लगा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोशन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।