jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

LIVE इवेंट में लड़के ने सपना चौधरी के साथ की बदतमीजी, देखिए क्या था उनका जवाब

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब बड़ी सेलिब्रिट्री बन चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 12 में शामिल होने के बाद पूरे देश में उनके फैंस हैं और उन्हें कई तरह के वीडियो और फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया है। हालांकि सपना की जिंदगी शुरुआत से ही ऐसी नहीं थी। सपना ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। एक सामान्य परिवार से आने वाली सपना ने बिग बॉस में इस बारे में बात की थी। करियर की शुरुआत में सपना गांव-गांव जाकर डांस करती थी और पैसे जुटाया करती थीं। सोशल मीडिया पर आज भी इन इवेंट के वीडियो मौजूद हैं।

बदतमीजी का हुई थीं शिकार

गांव में जाकर डांस के दौरान कई बार सपना के साथ अनचाही घटनाएं भी होती थीं। गांव के लड़के डांस के दौरान सपना चौधरी के साथ बदतमीजी करने की कोशिश भी करते थे। इन इवेंट में सुरक्षा के इंतजाम भी बहुत बढ़िया नहीं होते थे। ऐसे में सपना को काफी परेशानी होती थी। हालांकि इन घटनाओं ने उन्हें और मजबूत बनाया और सपना ने ऐसी हर चुनौती पर पार पाकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। यहां हम ऐसे ही एक इवेंट का वीडियो साझा कर रहे हैं।

- Install Android App -

नोट रखकर लड़के ने की चिपकने की कोशिश

इस वीडियो में सपना लाल ड्रेस में परफॉर्म कर रही होती हैं। हरियाणवी गाना ‘तेरे मुंह पर सूट करेगा बैरण ढाटा मारना’ बज रहा होता है, तभी एक लड़का उनके करीब आकर उनके सर पर नोट रखता है और उनसे चिपकने की कोशिश करता है। लड़के को अपने करीब देखकर सपना सतर्क हो जाती हैं और उसे घूरकर देखने लगती हैं। हालांकि लोकप्रिय होने के बाद सपना को लाइव परफॉर्मेंस में भी भरपूर सुरक्षा मिलती है और अब ऐसी घटनाएं उनके साथ नहीं होती हैं।

गांव के बुजुर्ग भी दिखाते हैं बेशर्मी

इस घटना के बाद लड़का तो स्टेज से चला जाता है, पर गांव के बुजुर्ग यह सब देखकर हंसते रहते हैं और कई लोग घटना का वीडियो भी बनाते रहते हैं। यह सब देखकर सपना बढ़क जाती हैं। इंटरनेट पर इस तरह के कई वीडियो उपलब्ध हैं, जो सपना के पुराने और खराब दिनों की याद दिलाते हैं। इसी समय सपना ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। हालांकि उनकी जान बच गई और इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई मुकाम हासिल कर लिए हैं।