jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Weather Update To Day : इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

मौसम अपडेट : सिक्किम, बिहार, झारखंड समेत देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में आसमान साफ रहेगा। आइए जानते हैं देशभर के मौसम पर क्या है IMD का अपडेट.

मौसम अपडेट –

आज यानी 05 अक्टूबर को झारखंड, बिहार और सिक्किम समेत देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी. इसके साथ ही आज से अगले चार दिनों तक उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है.

नई दिल्ली मौसम का हाल –

- Install Android App -

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) 4 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की उम्मीद है. 5 अक्टूबर को भी नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. वहीं, तापमान में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल –

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही आज लखनऊ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा.

अन्य राज्यों के मौसम का हाल –

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पूर्वी विदर्भ, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है.