jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

यूक्रेन से अपने वतन भारत वापस पहुँची इटारसी की बेटी, स्टेशन पर बेटी को देखकर भावुक हुए पिता

नर्मदापुरम/ रोमानिया से आयुषी बडकुर इटारसी पहुंची। रेलवे स्टेशन पर लेने आए पिता रामप्रकाश को देखकर भावुक हो गईं और गले लगकर रोने लगीं। आयुषी बुखारेस्ट से फ्लाइट मिलने के बाद दिल्ली आईं जहां से अपने नगर इटारसी पहुंची। आयुषी इटारसी के गांव साकेत की रहने वाली हैं, वह यूक्रेन के टेरनोपिल स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर थीं। आयुषी ने भारत सरकार की सराहना करते हुए कहा रोमानिया की इंडियन एम्बेसी ने काफी मदद की।
वो यूक्रेन के हालत को बताते हुए सहम गईं। बताया कि वह दो दिन यूक्रेनियन बॉर्डर पर परेशान होती रहीं, माईनस 9 डिग्री टेम्परेचर में खुले आसमान के नीचे 48 घंटे गुजारने पडे़.आयुषी ने बताया कि वहां के हालत काफी खराब हैं। आगे आयुषी ने बताया कि भारी मुसीबतों के बीच यूक्रेन बार्डर पार कर रोमानिया पहुँचने पर रोमानिया के स्थानीय निवासियों द्वारा , सभी छात्र-छात्राओं की अभूतपूर्व सेवा और मदद की गई।
अब आयूषी अपने भविष्य को लेकर चितिंत है, आगे किस तरह की मदद उन्हें व यूक्रेन से वापस का रहे सभी छात्रों को मिलेगी इसके लिये आयूषी ने मोदी सरकार से विनती की है।
आयूषी के पिता एक बहूत छोटे किसान है, ऐसे मे सरकार से उन्हें किस तरह कि मदद मिलती है, ये देखने का विषय है। आयुषी के पिता ने बताया कि भारत सरकार लगातार उनसे संपर्क मे थी। आयुशी की घर वापसी से पर परिवार सहित इटारसी शहर मे खुशियाँ मनाई जा रही है।