jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

रतलाम व देवास में भाजपा, मुरैना व रीवा में कांग्रेस और कटनी में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी आगे

MP Municipal Election 2022 Results : मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे चरण में पांच नगर निगम रतलाम, देवास, कटनी, रीवा और मुरैना में मतगणना जारी है। रतलाम व देवास में भाजपा, मुरैना व रीवा में कांग्रेस और कटनी में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इनके साथ ही मध्य प्रदेश की 40 नगर पालिकाओं और 169 नगर परिषदों के लिए भी मतगणना हो रही है। कुछ निकायों में पार्षद पद के लिए परिणाम सामने आने लगे हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ आचार संहिता खत्म हो जाएगी। इसके बाद नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा।

बुधनी की तीनों नगर परिषद में भाजपा की जीत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में तीनों नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई। तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी मिलाकर कुल 45 वार्ड में कांग्रेस को मात्र 2 वार्ड मिले। नगर परिषद बुधनी में भारतीय जनता पार्टी को 13 और निर्दलीय 2 प्रत्याशी विजय घोषित। यहां कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। नगर परिषद नसरुल्लागंज में भारतीय जनता पार्टी के 12, निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 एक प्रत्याशी विजय घोषित। नगर परिषद रहटी में भारतीय जनता पार्टी के 12 निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 प्रत्याशी विजय घोषित।

रीवा निकाय चुनाव में अब तक इनकी हुई जीत

रीवा में वार्ड 11 से कांग्रेस की प्रत्याशी रशिम विनोद शर्मा 550 मतों से जीते। पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला रीवा विधायक के वार्ड में कांग्रेस ने मारी बाजी। रीवा नगर निगम वार्ड 23 से कांग्रेश पार्षद प्रत्याशी रफीकुम शहनाज अंसारी पूर्व पार्षद अकरम की पत्नी विजय हुई। वार्ड 29 से बी जे पी प्रत्याशी ज्योति राजेश नामदेव 388 मतों से जीती।

कटनी में 2667 मतों से निर्दलीय प्रीति संजीव सूरी आगे

कटनी में अभी तक की स्थिति में महापौर पद के लिए ज्योति दीक्षित को दूसरे राउंड में 14157, निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी को 16824 मत प्राप्त हुए हैं दूसरे राउंड की गणना अभी जारी है। 2667 मतों से निर्दलीय आगे। आगर मालवा भाजपा से बागी हुए दो निर्दलीय जीते भाजपा जिन्हें 6 वर्ष के लिए कर चुकी है निष्कासित। अब भाजपा की कुल सीटें 10 एवं कांग्रेस की कुल सीटें 11। गुना के आरोन नगर परिषद में कांग्रेस को बहुमत, 15 वार्डों में 12 पर कांग्रेस, 3 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई।

रतलाम में भाजपा उम्मीदवार बढ़त के बाद उत्साहित

रतलाम महापौर चुनाव में दूसरे राउंड में करीब 1100 मतों की लीड मिलने के बाद भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी प्रहलाद पटेल उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं के बीच आकर उन्होंने खुशी का इजहार किया। नईदुनिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास कार्य किए हैं उसके आधार पर उन्हें लीड मिल रही है। आगे भी लगातार लीड लेकर जीत हासिल करेंगे। वे महापौर बनने के बाद नगर की समस्याओं का निराकरण करेगे व जनता के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे और नगर निगम संबंधी जो भी समस्याएं होगी उसका निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।

देवास में पहले राउंड की अधिकृत घोषणा

- Install Android App -

देवास में भाजपा को 15527 वोट मिले जबकि कांग्रेस को 6808। करीब 9447 से भाजपा पहले राउंड में आगे।

मध्य प्रदेश में महापौर चुनाव मतगणना अपडेट

– कटनी में निर्दलीय आगे
– रीवा में कांग्रेस आगे
– देवास में बीजेपी आगे
– रतलाम में बीजेपी आगे
– मुरैना में कांग्रेस आगे

रतलाम जिले के जावरा नगर पालिका में भाजपा को लगा जोर का झटका

रतलाम जिले के जावरा नगर पालिका के चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां 15 वार्ड पार्षदों में से नौ पर कांग्रेस, चार पर भाजपा और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा की करारी हार ने संगठन को चिंता में डाल दिया है। जावरा नगर पालिका के वार्ड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 10, 14, 16 में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है, वहीं भाजपा को केवल वार्ड क्रमांक 11, 13, 14, 15 में ही सफलता मिली है। वार्ड क्रमांक–6 और 9 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। इन परिणाम के बाद भाजपा में मंथन का दौर शुरू हो गया है।

रतलाम में पिपलौदा नगर परिषद के चुनाव परिणाम

रतलाम जिले के पिपलौदा नगर परिषद के वार्ड एक से आठ तक के परिणाम घोषित किए गए। इसमें चार पर भाजपा, चार पर निर्दलीय श्याम बिहारी गुट ने कब्जा जमाया। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। अभी सात वार्ड की गणना बाकी है। वार्ड नंबर 1 निर्दलीय कृष्णा बाई संजय गोसर 154, वार्ड नंबर 2 निर्दलीय ओमप्रकाश चंद्रवंशी 190, वार्ड नंबर 3 भाजपा प्रवीणसिंह राठौर 167, वार्ड नंबर 4 भाजपा मंजुला अतुल गौड़ 142, वार्ड नंबर 5 भाजपा देवश्री मनीष जायसवाल 110, वार्ड नंबर 6 श्याम बिहारी पटेल 142, वार्ड नंबर 7 रामगोपाली नारायण धनगर 147, वार्ड नंबर 8 अनीता राजू पाटीदार 105 वोट प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए।

रतलाम जिले की बड़ावदा नगर परिषद

रतलाम जिले के बड़ावदा नगर परिषद के 15 वाडों में से पांच–पांच पर भाजपा–कांग्रेस, दो पर आप और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। बड़़ावदा नगर परिषद के 15 वार्ड पार्षद पदों की मतगणना के बाद प्रत्याशियों की हार–जीत की स्थिति स्पष्ट हो गई। यहां 15 में से पांच पर भाजपा, पांच पर कांग्रेस और पांच पर निर्दलीय जीते।

इन्होंने दर्ज कराई जीत

वार्ड 1 पपीता उमराव (भाजपा)
वार्ड 2 रेखा श्यामलाल (भाजपा)
वार्ड 3 अनिल अवस्थी (निर्दलीय)
वार्ड 4 शाहरुख (आप)
वार्ड 5 रसीद (कांग्रेस)
वार्ड 6 दुर्गा पूनमचंद (निर्दलीय)
वार्ड 7 गुड्डीबाई बाबूलाल (भाजपा)
वार्ड 8 विनय शैलेंद्र (भाजपा)
वार्ड 9 कमलेश पाटिदार (भाजपा)
वार्ड 10 पदमा सुमित (कांग्रेस)
वार्ड 11 शांताबाई नंदराम (भाजपा)
वार्ड 12 लाखन डोडिया (कांग्रेस)
वार्ड 13 प्रकाशचंद (कांग्रेस)
वार्ड 14 कल्पना राजेंद्र (निर्दलीय)
वार्ड 15 स्नेहलता जायसवाल (आप)