jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

राहुल गांधी ने अपने बयान से देश को तोड़ने की साजिश की हैं : निशिकांत दुबे 

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र के दौरान अभी तक दोनों सदनों की कार्यवाही बिना किसी खास हंगामे के सही से चल रही है। गुरुवार को पेगासस स्पाइवेयर मामले में कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल सहित 3 राज्यसभा सांसदों ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। वहीं लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को नोटिस देने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गुरुवार को मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुधवार के भाषण पर पलटवार किया। नकवी ने कहा, आज कहा जा रहा हैं, कि दो हिंदुस्तान हो गया है। आज देश में दो भारत चल रहा है। हमारी समझ में हमारा भारत एक भारत है, श्रेष्ठ भारत है। हिंदुस्तान को समझने के लिए, संस्कृति और संस्कार को समझने के लिए हमें इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया, कांग्रेस इज कंट्री और कंट्री इज कांग्रेस के शुरूर और सोच से बाहर आना होगा। जब तक हम इसके सुरूर के हैंगओवर में रहने वाले हैं, तब तक हम हिंदुस्तान की गौरवशाली संस्कृति को समझ नहीं पाएंगे।’
लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दूंगा। राहुल गांधी ने संसद में केन्द्र और राज्य के संबंध में गलत बयानबाजी कर देश को तोड़ने की साजिश की है। भारत में राज्य की सीमा संसद तय करती है, विधानसभा को राज्य की सीमा निर्धारित करने का अधिकार नहीं है। यह अमेरिका नहीं भारत है, जिसमें राज्य, केंद्र शासित प्रदेश व नए मिले भूभाग को मिलाकर देश बना है। राहुल गांधीजी संविधान पढ़िए, जब आंध्र प्रदेश को काटकर तेलंगाना बना,तब आपने विधानसभा के विरोध को किस आधार पर दरकिनार कर राज्य बनाया? बाबा साहब के संविधान का यह अपमान?’