jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

राहुल गांधी पर एनएसयूआई कार्यकर्ता ने फेंका झंडा, बोला-गलती हो गई

रविवार को एक बार फिर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। रविवार को हलवारा से लुधियाना जाते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक युवक ने झंडा फेंक कर मारा। हमला करने वाले युवक की पहचान जम्मू कश्मीर से एनएसयूआई संगठन के नदीम खान के तौर पर हुई है। नदीम को थाना दाखा के एसएचओ पूछताछ के लिए ले गए हैं। उसके साथ कुल 6 युवकों से भी एसएचओ दाखा पूछताछ कर रहे हैं। नदीम ने अपनी गलती की माफी मांगी है। नदीम का कहना है कि वह हर जगह राहुल गांधी के स्वागत के लिए जाते हैं। आज गलती से ये घटना हो गई।

- Install Android App -

राहुल गांधी रविवार को लुधियाना में कांग्रेस के अगले सीएम चेहरे का एलान करने पहुंचे हैं। वे दोपहर साढ़े 12 बजे हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय, मंत्री भारत भूषण आशु, रायकोट से पार्टी प्रत्याशी कामिल अमर सिंह बोपाराय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल का काफिला लुधियाना के लिए रवाना हुआ।

एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से लुधियाना हयात रीजेंसी होटल जा रहे राहुल गांधी की गाड़ी पर हर्षिला रिसोर्ट के सामने एक युवक ने कांग्रेस पार्टी का झंडा दे मारा जो सीधा राहुल गांधी के मुंह पर लगा। इसके बाद राहुल गांधी बुरी तरह घबरा गए। कार को सुनील जाखड़ चला रहे थे और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछली सीट पर बैठे थे। वहीं इस घटना के बाद सुरक्षा में तैनात तमाम अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। युवाओं का ये ग्रुप पार्टी संगठन एनएसयूआई का था। राहुल गांधी ने स्वागत मे खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन स्वीकार करने के लिए अपनी कार का शीशा नीचे कर लिया था। इसी दौरान एक युवक ने झंडा फेंक कर मारा। हालांकि इस घटना के बाद भी राहुल गांधी की कार चला रहे सुनील जाखड़ ने अपना आपा नहीं खोया और काफिले के साथ लुधियाना के लिए रवाना हो गए। अभी तक पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना नहीं है। वहीं जिस युवक ने झंडा मारा था, वह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।