jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

लव जिहाद भोपाल : युसुफ ने नर्सिंग की छात्रा को बरगला कर ले गया, सांसद प्रज्ञा ने द केरला स्टोरी दिखाई थी लेकिन,परिजन लगा रहे न्याय की गुहार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : भोपाल के नया बसेरा इलाके से एक 19 साल की युवती को पड़ोस में रहने वाला यूसुफ नाम का युवक बरगला फुसलाकर ले गया|  युवती नर्सिंग की छात्रा है वही युवक आदतन अपराधी है| युवती की 30 मई को शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही वह अपने गहने और करीबन 70 हजार नकदी लेकर यूसुफ के साथ चली गई| परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस बात की जानकारी सांसद प्रज्ञा ठाकुर और कमला नगर पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की वही सांसद प्रज्ञा युवती को आने साथ द केरला स्टोरी दिखाने ले गई,लेकिन उसके बावजूद यूसुफ युवती को अपने साथ ले जाने में सफल हो गया।

- Install Android App -

लोन के लिए यूसुफ कर रहा था ब्लेैकमेल

बताया जा रहा है कि यूसुफ और युवती के परिजनों का करीबन 8 महीने पहले भी विवाद हुआ थाए यूसुफ ने लड़की के नाम पर लोन लिया था जिसकी किश्त लड़की भर रही थे इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को मिलते ही उन्होंने जब इस पर सवाल उठाया तो यूसुफ ने लड़की के परिजनों को धमकाना शुरू कर दियाए उसके बाद मामला कमला नगर थाने पहुंचा जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा.बुझाकर वापस घर भेज दिया। इसके बाद यूसुफ लड़की को और ज्यादा तंग करने लगा । युवती के परिजनों की माने तो यूसुफ उसे ब्लैक्मैल कर रहा था और इसी दवाब में युवती ने यह कदम उठाया।परिजनों की माने तो युवती पिछले कुछ समय से गुमसुम रह रही थी| वही युवती के परिजनों का आरोप है कि यूसुफ ने एक साल पहले ही इलाके में रहने वाली एक युवती को न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि उस लड़की से भी पाँच लाख वसूले थेए फिलहाल परिजन युवती को वापस लाने की गुहार लगा रहे है।