jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

Big Update LBAY: लाडली बहना आवास योजना को लेकर आई बड़ी अपडेट, मध्य प्रदेश सरकार इन महिलाओं को देगी पहले किस्त का पैसा

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी कर दी है। जिन महिलाओं को इस योजना में पहली किस्त का इंतजार है, उन सभी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है। प्रदेश सरकार सिर्फ इन महिलाओं के खाते में पहले किस्त पैसा फरवरी के महीने में ट्रांसफर करने जा रही है। अगर आपने इस योजना में अपना आवेदन फार्म जमा किया था, तो सरकार द्वारा जारी की गई इस अपडेट के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। आज के आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना आवास योजना में सरकार द्वारा जारी की गई आवास सूची के बारे में जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम आपको इस आवास सूची को घर बैठे मोबाइल से देखने के बारे में भी बताएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी योजना की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर इस योजना का शुभारंभ किया गया था इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है जो महिलाएं मध्य प्रदेश की मूल निवासी है और जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है या फिर अपने जीवन यापन करने के लिए कच्चे मकान का सहारा ले रही है उन सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के सभी पात्र महिलाओं के आवेदन फार्म जमा कर लिए हैं और अब इन आवेदन फार्म के जरिए ही मध्य प्रदेश सरकार इन महिलाओं के खाते में पहली किस्त का पैसा जल्द ही ट्रांसफर करने जा रही है।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा आवास योजना की पहली किस्त का लाभ –

मध्य प्रदेश सरकार जिन महिलाओं को आवास योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने वाली है उन सभी महिलाओं की सूची इसके आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी गई है तो चलिए जानते हैं आप किस तरह से इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

- Install Android App -

  • सबसे पहले आपको लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके यहां पर वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
  • यहां आपको दिखाई दे रहे, लाडली बहना आवास योजना सूची 2024 वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके यहां पर दिखाई दे रही सूची में अपने राज्य का चयन करना होगा जिसमें आपको मध्य प्रदेश को चुनना होगा।
  • अब दिखाई दे रही सूची में से अपने जिले का चयन कीजिए।
  • इसके बाद आपको अपने तहसील या फिर जनपद कार्यालय का चयन करना होगा।
  • आखिर मैं आपको दिखाई दे रही सूची में से अपने गांव के नाम पर क्लिक करके उसे चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी इस सूची में आपको अपना नाम देख लेना है अगर इस सूची में आपका नाम पाया जाता है तो मध्य
  • प्रदेश सरकार द्वारा पहले किसका पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

पहली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त का पैसा फरवरी के महीने में जारी किया जाएगा और जो महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं। जिनका नाम आवास योजना की आधिकारिक सूची में पाया जाएगा उन सभी महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त का पैसा सरकार द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा मध्य प्रदेश सरकार पहले किसके दौरान महिलाओं के खाते में ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पक्का मकान बनाने के लिए लाभार्थी महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में 120000 रुपए वहीं शहरी क्षेत्र में 250000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है यह पैसा सरकार द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किया जाता है।